Breaking

revanchal times new

पत्नी ने दी पति को दर्दनाक मौत; दोस्त के साथ मिलकर काटे हाथ-पैर, धड़ जमीन में गाड़ा




रेवांचल टाइम्स:शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां पति के खाने में नींद की गोली मिलाकर अपने दो साथियों के साथ पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और घर के पीछे गाड़ दिया. इतना ही नहीं बाद पुलिस के पास पहुंचकर पति की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सच सामने आ ही गया.


दरअसल मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची. वहां एक स्थान पर पुलिस ने खुदाई का कार्य करवाया. खुदाई के बाद पुलिस ने जो देखा उसके बाद उनके भी होश उड़ गए.

पत्नी ने लापता की शिकायत दर्ज करवाई
बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि एक महिला ने 14 फरवरी को रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसका पति करीब 1 सप्ताह से लापता है. जांच के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि महिला ने पति की हत्या कर दी है. जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई, और उसने घटना का खुलासा कर दिया.


दाल-बाटी में नींद की गोली खिलाई
महिला ने बताया कि पति को दाल बाटी खिलाने के बहाने दाल में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया और उसके साथ रिजवान और एक अन्य साथी ने मिलकर पति की हत्या कर दी. आरोपी महिला ने बताया कि पति की लाश को घर के पीछे बाड़े में गाड़ दिया है. पुलिस की जांच अब जारी है. महिला और उसका एक बेटा पुलिस हिरासत में हैं. वहीं दो आरोपी फरार है.

Post a Comment

Previous Post Next Post