BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां नर्मदा जयंती के अवसर पर नगर में हुए विभिन्न आयोजन... धूमधाम से मनाई गई मां नर्मदा जयंती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 8, 2022

मां नर्मदा जयंती के अवसर पर नगर में हुए विभिन्न आयोजन... धूमधाम से मनाई गई मां नर्मदा जयंती



रेवांचल टाइम्स - मां नर्मदा जन्म उत्सव के अवसर पर नैनपुर नगर में बड़ी ही धूमधाम रही नगर को बड़े ही लुभावने तरीके से सजाया गया नगर में नर्मदा भक्तों के द्वारा नगर के मंदिरों में हवन पूजन का कार्यक्रम भी किया गया  मां नर्मदा की मूर्तियां भी विराजमान की गई साथ ही भक्तों के द्वारा नगर में अलग-अलग जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया वही त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे गीत से सारा नगर गूंजयमान रहा


चकोर तट पर की गई महाआरती - मां नर्मदा जयंती के अवसर पर नगर की जीवनदायिनी चकोर  नदी पर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया साथ ही समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया तत्पश्चात शाम को 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया इस महाआरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए 


वार्ड नंबर 9 में विराजी नर्मदा मैया - नगर के वार्ड क्रमांक 9 काली मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों के द्वारा कुंड बनाकर मां नर्मदा मैया की मूर्ति विराजमान की गई साथ ही मंदिर समिति के द्वारा मां नर्मदा हवन का हवन पूजन का आयोजन भी किया गया इस उपलक्ष में मंदिर को बहुत ही लुभावने तरीके से सजाया गया साथ ही हवन के पश्चात समिति के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिस पर सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment