Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने किया बहेलिया टोला आंगनवाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण...कार्यकर्ता की सेवा समाप्त, शिक्षिकाओं को किया गया पुरस्कृत

मंडला 10 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बहेलिया टोला स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को मीनू के अनुसार पूरक पोषण आहार प्रदान करें। इसी प्रकार बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करते हुए समय-समय पर उनका वजन तथा ऊँचाई की नाप भी करें। श्रीमती सिंह ने पोषण आहार पंजी का निरीक्षण करते हुए माहवार प्राप्त होने वाले पोषण आहार के बारे में परीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में समुचित साफ-सफाई तथा परिसर में स्वच्छता का वातावरण रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों की कम उपस्थिति से नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिदिन बच्चों की  उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनुपस्थिति के साथ-साथ उनके कार्य से असंतोष जाहिर करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को उनकी सेवा समाप्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के पोषण स्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के सेम तथा मेम बच्चों के बारे में जानकारी लेते हुए उनका वजन तथा नाप भी कराया।

 

प्रायमरी स्कूल के बच्चों के ज्ञान को सराहा

शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

                कलेक्टर ने बहेलिया टोला स्थित नवीन प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा चौथी एवं पांचवी के बच्चों से अध्ययन संबंधी बात की। उन्होंने बच्चों के अक्षरज्ञान परीक्षण करते हुए उन्हें गणित के सवालों को हल करने कहा। बच्चों ने भी कलेक्टर द्वारा दिए गए गणित के सवालों को हल किया। बच्चों ने गणित का पहाड़ा तथा अन्य सवालों के भी सही-सही जवाब दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बच्चों के ज्ञान तथा शैक्षणिक स्तर की सराहना करते हुए सभी बच्चों को तथा शिक्षिकाओं को बधाई भी दी। उन्होंने डीपीसी वर्मा को निर्देशित किया कि प्रायमरी स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा सराहनीय है। इसी क्रम में शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने स्कूल परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना सिखाएं तथा शिक्षक स्वयं भी मॉस्क का सतत् उपयोग करें। उन्होंने बहेलिया टोला के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव में पानी, बिजली, प्रधानमंत्री आवास संबंधी निर्माण कार्य, स्व-सहायता समूह तथा उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित थे।










Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new