BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गणेश जयंती के दिन भूल से भी ना देखे यह चीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 4, 2022

गणेश जयंती के दिन भूल से भी ना देखे यह चीज




रेवांचल टाईम्स:आज गणेश जयंती है ऐसे में आज के दिन श्री गणेश जी का पूजन किया जाता है। कहते हैं बप्पा के पूजन से सभी कष्ट कट जाते हैं। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर श्री गणेश का जन्म हुआ था। जी हाँ, ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने उबटन से एक बालक की आकृति बनाई थी और उसकी प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसे तिलकंड चतुर्थी, माघ चतुर्थी, वरद चतुर्थी और माघ विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन कुछ खास उपाय करके भी आप भगवान गणेश को खुश कर सकते हैं।जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि गणेश नामावली का जाप करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है गणेश जी के 108 नाम होने की वजह से इन्हें अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। जी हाँ और इनके 108 नामों को गणेश नामावली कहा जाता है। इस बार गणेश जी की पूजा शिव और रवि योग में होगी।


यह है गणेश जयंती का पंचांग- कल यानी 4 फरवरी को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 08:10 बजे से सुबह 09:44 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 02:24 बजे से दोपहर 03:08 बजे तक, राहुकाल दिन में 11:13 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। वहीं सूर्योदय सुबह 07:08 बजे और चन्द्रोदय सुबह 9:23 बजे होगा।

भूल से भी ना करें चंद्र दर्शन- पौराणिक कथाओं के अनुसार गणेश जी के चंद्र देव को श्राप देने के कारण माघ की गणेश चतुर्थी पर चंद्रदर्शन करना अशुभ होता है। जी हाँ क्योंकि ऐसा करने पर मानसिक विकार उत्पन्न होते हैं।

वर्जित चंद्रदर्शन का समय- गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगा और चंद्रास्त रात 09 बजकर 32 मिनट पर होगा।

No comments:

Post a Comment