BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिलेवासी कोविड गाईडलाईन का पालन करें - कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 22, 2022

जिलेवासी कोविड गाईडलाईन का पालन करें - कलेक्टर

 


 

मण्डला 22 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय सेे अपील की है कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोविड गाईडलाईन का पालन करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजन, शादियों, समाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचें, भीड़-भाड़ से दूर रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मॉस्क लगाएं तथा कोविड-19 का टीका के दोनों डोज जरूर लगवायें। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों के लिए जारी एडवायजरी में कहा है कि संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं या सर्दी, खाँसी, बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं तो कोरोना की जाँच जरूर कराएं। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है, बूस्टर टीका लगवाएं। इसी प्रकार स्कूल कॉलेज में 15-18 वर्ष के किशोर बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, अपने बच्चों को टीका जरूर लगवायें तथा कोरोना से सुरक्षा पाएं। अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षा का दायित्व स्वयं की जिम्मदारी है।

No comments:

Post a Comment