BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसुनवाई में प्राप्त हुए 74 आवेदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 22, 2022

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 74 आवेदन




मण्डला 22 जनवरी 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 74 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में ग्राम अढियादर निवासी उमाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, ग्राम पंचायत बिनेका निवासी ने विद्युत पोल, ग्राम लिमरूआ निवासी कृष्णा ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, ग्राम मानादेई निवासी मल्लूलाल ने बिजली बिल माफ की मांग, तिलक वार्ड मण्डला निवासी सुंदरलाल पटेल ने सांची दूध पार्लर, ग्राम पौंड़ी निवासी मालती भांवरे ने मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत डिलेवरी की राशि की दिलाने, ग्राम पंचायत कटरा निवासी ने शराबबंदी के विरूद्ध कार्यवाही मांग के संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

समाचार क्रमांक/249/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment