Breaking

revanchal times new

आजादी के दशक के बाद भी विकास के लिए तरस रहा है गांव.........






रेवांचल टाईम्स - आजादी के दशक के बाद भी विकास के लिए तरस रहा है गांव  पूरा मामला जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुनगापार के अंतर्गत आने वाले ग्राम माल्हनवाडा का है । जहां विकास के नाम पर औपचारिकता की गई है। जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है। कि सरपंच सचिव रोजगार सहायक अपने पद का दुरुपयोग कर लाखों का कर रहे हैं। भ्रष्टाचार एवं घटिया सामग्रियों का प्रयोग कर किया है निर्माण कार्य ।


वही ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम में आज तक नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके चलते  आज भी रोडो में पानी बह रहा है। हम रोज किचड़ भरी  गन्दगी भरी रोड से आना जाना करते हैं। अनेकों बार सरपंच सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को उक्त मामले से अवगत कराया है। जिसके चलते हर बार आश्वासन देकर काम कर देंगे कह कर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई एवं ना ही कार्य कराया गया। वही ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव द्वारा धमकी दी जाती है एवं पैसे की मांग की जाती है। जिसके चलते ग्रामीणों में बहुत आक्रोश देखने को मिल रहा है। एवं इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी कर दी गई। जिसके चलते संबंधित अधिकारियों का सुस्त रवैया जांच के नाम पर लीपापोती कर भ्रष्टाचार को बड़े पैमाने में दे रहे हैं बढ़ावा।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post