BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ईश्वरपुर में लोधी समाज की बैठक हुई संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 14, 2022

ईश्वरपुर में लोधी समाज की बैठक हुई संपन्न...





रेवांचल टाइम्स नैनपुर - अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई प्रतिमा स्थापना समिति ईश्वरपुर के द्वारा लोधी समाज की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सर्वप्रथम स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज एवं महारानी अवंती बाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर महारानी अवंती बाई के जयकारों से बैठक स्थल गुंज मान रहा बैठक की अध्यक्षता गणेश सिंह पटेल ईश्वरपुर ने किया द्वितीय चरण में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा निर्माण एवं महारानी अवंती बाई प्रतिमा का फाउंडेशन बनाने का विचार विमर्श हुआ दोनों कार्य प्रारंभ हो चुकी है एवं 20 मार्च 2022 दिन रविवार को महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण जिला लोधी क्षत्रिय समाज मंडला लोधी समाज ग्राम ईश्वरपुर लोधी समाज स्थाई समिति नैनपुर के द्वारा गांव गांव जाकर की प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमें सभी जातियों के बुद्धिजीवियों के द्वारा मार्गदर्शन बताया जा रहा है जिसे समिति सभी की बातों का विश्लेषण करते हुए महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण भव्य रुप से मनाने की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है इस अवसर पर पूर्व मंत्री पूर्व संसद पूर्व विधायक सहित वर्तमान विधायक मंत्री संसद सहित समाज के वरिष्ठ जन शहीदों के वंशजों को आमंत्रित करने की रूपरेखा बनाई गई जिसे सर्वसम्मति से सभी जनों ने स्वीकारते हुए सहमति प्रदान किया है इस अवसर पर समाज के कवि जिला अध्यक्ष सहित फिल्म कलाकारों को भी सूचित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे समिति ने स्वीकार करते हुए सभी को आमंत्रित करने पर कार्य योजना बनाकर प्रारंभ कर दिया गया है इस अवसर पर सैकड़ो व्यक्तियों के द्वारा उपस्थिति देकर बैठक को सफल बनाया समिति के अध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री देव चरण सिंह  ठाकुर के द्वारा सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए तन मन धन से सहयोग करने की आशा करते हुए बधाई दिया गया।

No comments:

Post a Comment