BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परीक्षा देने विद्यार्थी करते रहे इंतजार शिक्षा विभाग प्रश्नपत्र पता लगाता रहा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 28, 2022

परीक्षा देने विद्यार्थी करते रहे इंतजार शिक्षा विभाग प्रश्नपत्र पता लगाता रहा...


रेवांचल टाईम्स–जिले में शनिवार को आयोजित दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र के दौरान उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को परीक्ष देने करीब 2 घंटे तक परीक्षा कक्ष में बैठकर इंतजार करना पड़ा।दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा दोपहर 3 बजे उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन केंद्र में पूरी कराई जा सकी।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन के प्रश्न पत्र सिहोरा परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे, जिसके कारण बोर्ड परीक्षा में देरी हुई है।सिहोरा परीक्षा केंद्र सहायक केंद्र अध्यक्ष ने अपने केंद्र के स्थान पर उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन के प्रश्न पत्र की पेटी अपनी चाबी से खोलकर प्रश्न पत्र निकाल लिये। जब लखनादौन केंद्र के शिक्षकों ने पेटी खोली तो प्रश्न पत्र गायब मिले, जिससे शिक्षक हैरान रह गए।प्रश्न पत्रों के पेटी में ना मिलने से स्कूल में हडकंप मच गया। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद गड़बड़ी का पता लगाने पर परीक्षा देने आए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में ही दो घंटे तक बैठाकर रखा गया।किसी भी छात्र को बाहर नहीं जाने दिया गया। इतना ही नहीं विद्यार्थियों के लिए नाश्ते व पानी की व्यवस्था भी स्कूल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई।



यह है मामलाः कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्रों का बंडल लेने शनिवार सुबह करीब 9 बजे परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष थाना पहुंचे थे।इस दौरान सिहोरा परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष श्रीराम बघेल ने अपने परीक्षा केंद्र क्रमांक 771065 के स्थान पर उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन के परीक्षा केंद्र क्रमांक 771015 के प्रश्न पत्रों की पेटी में लगा ताला गलती से खोल लिया।इतफाक से सिहोरा परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्र की पेटी की चाबी से उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन के परीक्षा केंद्र की प्रश्न पत्र की पेटी का ताला खुल गया।जल्दबाजी में शिक्षक बिना जांच पड़ताल किए उत्कृष्ट स्कूल के प्रश्न पत्रों को साथ लेकर सिहोरा स्कूल पहुंच गया।


प्रश्न पत्र नहीं मिले तो भौचके रहे गए उत्कृष्ट स्कूल के परीक्षा प्रभारीः उत्कृष्ट स्कूल लखनादौन में बनाए गए परीक्षा के प्रभारी जब प्रश्न पत्र लेने थाना पहुंचे तो उनके केंद्र की पेटी में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र नहीं मिले।इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रभारी व अन्य शिक्षक भौचके रह गए।इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल के बाद पता चला कि, उत्कृष्ट स्कूल परीक्षा केंद्र की पेटी में रखे प्रश्न पत्र सिहोरा परीक्षा केंद्र पहुंच गए हैं।इसके बाद आनन फानन में उत्कृष्ट स्कूल में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के लिए प्रश्नों की व्यवस्था की गई।इस दौरान निर्धारित समय से दो घंटे देर से दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू हो सकी।सिहोरा परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष से हुई इस गलती के कारण विद्यार्थियों को दोपहर 3 बजे तक परीक्षा देनी पड़ी।वहीं परीक्षा केंद्र के शिक्षक भी तनाव में आ गए।इस दौरान दूर गांव से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों व अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



जिम्मेदार पर होगी कार्रवाईः दूसरे परीक्षा केंद्र प्रश्न पत्र बिना जांचे ले जाने के मामले में सिहोरा परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष श्रीराम बघेल पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।देर रात तक इस मामले को लेकर अधिकारी प्रतिवेदन व अन्य दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने में जुटे रहे।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित केंद्राध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई जल्द की जाएगी।


सिहोरा परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष ने लखनादौन उत्कृष्ट स्कूल की पेटी अपने केंद्र की चाबी से खोलकर प्रश्न पत्र ले जा लिये थे। इसके कारण उत्कृष्ट स्कूल के प्रश्न पत्र नहीं मिले, जिसके कारण विद्यार्थियों को करीब 2 घंटे इंतजार करना पड़ा।इस मामले में लापरवाह सहायक केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों द्वारा पेटियों में ताले भी गुणवत्ताविहीन लगाए गए हैं।


रवि सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment