BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो लोगों ने मौत से जीती जिंदगी की जंग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 28, 2022

दो लोगों ने मौत से जीती जिंदगी की जंग...




रेवांचल टाईम्स -  माचागोरा डैम की दाएं तट मुख्य नहर में बांका नागपुर पानी टंकी के पास दो ग्रामीण पिता पुत्र मोटर का पाइप लगाने गए हुए हैं पानी के तेज बहाव के चलते दोनों पिता और पुत्र अंडर ग्राउंड नहर में बह गए वे दोनों 1 घंटे अंडर ग्राउंड नहर में फंसे रहे जैसे ही ग्रामीणों की इसकी जानकारी लगी ग्रामीणों ने तुरंत ही अपनी सूझबूझ से रेस्क्यू कर दोनों पिता-पुत्र आशीष वैष्णव लगभग 20 वर्ष राधेश्याम वैष्णव लगभग 55 वर्ष को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीच रास्ते में बने एयर टैंक का ढक्कन हटाकर बचा लिया गया। जल संसाधन विभाग की लापरवाही के चलते आज यह हादसा होते होते बाल बाल बचा अंडरग्राउंड नहर के मुहाने पर विभाग द्वारा जाली नहीं लगाई गई इसके पहले कई जानवर हादसे का शिकार हुए हैं पर विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगी। आज हजारों की तादाद में एकत्रित जनसमूह भारी आक्रोश देखने को मिला जिसे मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा एवं स्टाफ द्वारा नियंत्रित कर दोनों व्यक्तियों को घर पहुंचाया गया अब देखना यह है कि विभाग इतनी जल्दी उस द्वार के मुहाने पर जाली लगा पाएगा। चौरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा खबर प्राप्त होते हैं बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंच कर मोर्चा संभाला एवं दोनों पिता-पुत्र को सकुशल बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment