Breaking

revanchal times new

जुआ फड़ बंद होने से खेल प्रेमी हो रहे है परेशान....व्यंग लेख

व्यंग लेख - पढ़ कर हँसना मत ......... बहुल मण्डला जिले में मनोरंजन को लेकर न कोई क्लब न ही चिन्हित स्थान है जैसे-तैसे तास के 52 पत्तों का खेल शासन-प्रशासन के मौन स्वीकृति उपरांत कुछ जिम्मेदार लोगो ने जिला मुख्यालय मण्डला उपनगर महाराजपुर, विकास खण्ड बिछिया, मवई,  घुघरी, नैनपुर निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी एवं जिले सभी छोटे- बड़े कस्बो में कुछ जिम्मेदार लोगो के द्वारा जुआ फडों का जगह-जगह संचालित किया गया था परन्तु तास के 52 पत्तों के प्रेमियों में निराशा का भाव देखने को मिल रहा है इस खेल के प्रेमी मनोरंजन के लिए दर-दर भटक रहे है। एवं समुचित स्थान की तलाश में जुटे हुए है वही लगातार पूर्व में जुआ फडों के संचालकों को अनुरोध कर रहे है कि पुनः समुचित स्थान का चयन करते हुए अनुशासन का पालन करते हुए जुआ फड़ का संचालन प्रारंभ कराए जाएं वही दूसरी और जुआ फड़ बंद होने से खेल प्रेमियों की मनोदशा दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है लोगो की बिगड़ती मनोदशा को देखते हुए शासन प्रशासन को चाहिए कि आपसी सामंजस्य बैठकर निमावली को तय करते हुए जुआ फडों का संचालन करने का निर्णय ले। इसका मुख्य कारण यह है कि मण्डला जिले में भ्रष्टाचारी और भ्रष्टाचार हर गांव के कोने कोने में अपार धन अर्जित किया है उसका विनष्टीकरण करने का उन्हें केवल यह मार्ग उचित लगता है एवं यह कार्य प्रारंभ होने से लोगो को मनोदशा ओर अपराध में नियत्रंण पाया जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new