BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश में कोरोना के 7,359 नए मामलों की पुष्टि, छह की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 3, 2022

मध्य प्रदेश में कोरोना के 7,359 नए मामलों की पुष्टि, छह की मौत




रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश में बीते बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,359 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,81,103 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,624 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है.
इंदौर-भोपाल सबसे अधिक प्रभावित

उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,438 और भोपाल में 1,112 नए मामले सामने आए हैं. ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 53,951 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 9,696 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,16,522 लोग मात दे चुके हैं.

No comments:

Post a Comment