BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खतरों को निमंत्रण दे रही है नगर परिषद केवलारी......... उड़ाई जा रही है नियम कानूनों की धज्जियां....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 23, 2022

खतरों को निमंत्रण दे रही है नगर परिषद केवलारी......... उड़ाई जा रही है नियम कानूनों की धज्जियां.......






रेवांचल टाईम्स - पूरा ममाला नगर परिषद केवलारी का है ।जो मानो कि आ बैल मुझे मार , यह कहावत इन दिनों मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत आने वाली नगर परिषद केवलारी में सत्य चरितार्थ होती दिख रही है । प्रशासन की नाक के नीचे सरेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई दो से ढाई हजार की संख्या में लोग एकलव्य एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाने उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी के खेल मैदान में एकत्रित हुऐ, आलम यह था ।कि उक्त भीड़ में ना ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है,। और ना ही लोग मास्क पहने नजर आए । इतना ही नहीं उक्त आयोजन को रोकने की वजह केवलारी से भाजपा विधायक राकेश पाल एवं पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी भीड़ बढ़ाने के आपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शिरकत किया । जबकि एक तरफ कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूल बंद करवा दिए गए हैं ।वही शादी विवाह, यहां तक की अंत्येष्टि के कार्यक्रम में तक निश्चित संख्या का आदेश दिया गया है । एवं प्रदेश के गृहमंत्री प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए निर्देशित कर रहे हैं । किंतु उनके निर्देशों का सिवनी जिले के केवलारी तहसील में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। और प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे आयोजन कर्ताओं द्वारा सरेआम नियमों को ताक पर रख कर बड़े बड़े आयोजनों को अंजाम दिया जा रहा है। एवं प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे नज़र आ रहे हैं ।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment