रेवांचल टाईम्स :अंकुरित चने के अनगिनत फायदे है. इसका प्रयोग सुबह पानी में भिगोकर किया जाता है. पर खास बात यह है कि अंकुरित चने के साथ साथ चने जिस पानी में भिगोकर रखे जाते है, उस पानी को पीने के भी कई फायदे हैं. ये फायदा उन लोगों के लिए भी है जिन्हें कच्चे चने खाने नहीं पसंद. हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते है कि चने का पानी आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद साबित हो सकता है जितना कि भीगे हुए चने.
भीगे चने का पानी बनाना और उसका सेवन करना भी है आसान
भीगे चने का पानी बनाना भी बड़ा ही आसान है. बस आपको रात में सोने से पहले चने को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो दे. फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. अगर आपको कच्चे चने का पानी भी नहीं पीना तो आप इन्हें उबाल ले और फिर उबाला हुआ पानी पी ले. टेस्ट बढ़ाने के लिए पानी को छानकर इसमें भुना जीरा, काला नमक और नींबू मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है.
दरअसल चनों में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं. डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी की भरपुर मात्रा होती है. यह पूरी तरह पोष्क तत्वों से भरा होता हैं. रोज सुबह पीने से बीमारियां आसपास भी नहीं भटकती.
कच्चे चने का पानी शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है. ये (Soaked Gram Water) शुगर भी कंट्रोल करता है जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है.वहीं यह पानी वजन घटाने में भी मददगार होता है. खास बात यह है कि ये पानी शरीर की नेचुरल ब्यूटी को निखारने का काम करता है. स्किन से संबंधी कई तरह की दिक्कतों को होने से बचाता है.
No comments:
Post a Comment