BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जेल में पूर्व विधायक समेत 11 बंदी निकले कोरोना संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 12, 2022

जेल में पूर्व विधायक समेत 11 बंदी निकले कोरोना संक्रमित

 



 रेवांचल टाईम्स: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित धनबाद मंडल कारा के 11 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संजीव सिंह में कोरोना के लक्षण उभरने के बाद सोमवार को जेल में 550 बंदियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो जेल में हड़कंप मच गया। संजीव सिंह पहले से अपने सेल में आइसोलेट हैं। मंगलवार को संक्रमित पाए गए अन्य बंदियों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन लगातार पॉजिटिव पाए गए बंदियों पर नजर बनाए हुए हैं। बंदियों को गरम पानी का किट और जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। उनके संतुलित आहार का भी ख्याल रखा जा रहा है। बंदियों को नींबू चाय और काढ़ा भी दिया जा रहा है। मंगलवार को जेल बाकी बचे अन्य बंदियों और जेल के कर्मचारियों को मिला कर कुल 155 लोगों का स्वाब कोरोना जांच के लिए लिया गया।



No comments:

Post a Comment