रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत क्यूटी के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जल संकट को लेकर चक्का जाम किया क्यूटी तिराहा समनापुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर रखा रहा जिससे आने जाने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ग्रामीणों का कहना था कि हम जल संकट को लेकर पहले भी कलेक्टर कार्यालय जाकर जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं अन्य सभी जगह और पीएचई विभाग में भी पानी की समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके चलते हम ग्रामीण एकत्रित होकर आज चक्का जाम करने पर मजबूर हो गए और हम लोगों ने चक्का जाम किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से ग्रामवासी पानी की किल्लत से गुजर रहे हैं लेकिन इस और किसी का भी ध्यान नहीं नल जल योजना बंद बताई जा रही है और अधिकारियों से बात करने पर अधिकारी अपना हर तरीके से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं चक्का जाम की जानकारी मिलने पर पीएचई विभाग के अधिकारी ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या की हल का आश्वासन दिया और मौके पर नायब तहसीलदार भी पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद जाम खोला गया।
Wednesday, January 19, 2022
Home
dindori
india
ki
madhya madhya pradesh
mandla
pani
samsya
Top
क्यूटी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर जमकर किया विरोध...
क्यूटी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर जमकर किया विरोध...
Tags
# dindori
# india
# ki
# madhya madhya pradesh
# mandla
# pani
# samsya
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment