BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 7 कोरोना पॉजीटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 18, 2022

जिले में मिले 7 कोरोना पॉजीटिव

मण्डला 18 जनवरी 2022



17 जनवरी की शाम 3 बजे से 18 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 7 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसाटोला निवासी 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम बरिहा निवासी 15 वर्षीय बालक, ग्राम बुधनवारा निवासी 25 वर्षीय पुरूष, ग्राम गुडली निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम टिकरिया निवासी 55 एवं 26 वर्षीय महिला तथा ग्राम ठरका निवासी 27 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment