BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस विभाग में कोरोना विस्फोटः MP में पिछले 24 घंटे में 117 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 18, 2022

पुलिस विभाग में कोरोना विस्फोटः MP में पिछले 24 घंटे में 117 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव




रेवांचल टाईम्स,  भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है. कोरोना की जद में अब फ्रंटलाइन वर्कर भी आ रहे हैं. पुलिस विभाग में कोरोना विस्फोट हुआ है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 117 पुलिस जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी जवानों को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है. प्रदेश में पुलिस जवानों के कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 655 हो गई है. वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.


आम लोगों के साथ-साथ तीसरी लहर में फ्रंट लाइन वर्कर भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के 117 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. प्रदेश में अब तक 655 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जवानों को प्रीकॉशन डोज दी जा रही है.

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कोरोना पॉजिटिव

वहीं प्रदेश के राजनेता भी कोरोना की जद में आ रहे हैं. कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि कोविड के हल्के लक्षण महसूस होने पर मैंने रैपिड टेस्ट कराया, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो गया हूं. जयवर्धन सिंह ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है. इससे पहले कल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल कोरोना पॉजिटिव मिले थे. साथ ही प्रदेश के कई मंत्री भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

No comments:

Post a Comment