Breaking

revanchal times new

जल संसाधन विभाग की लापरवाही से कई सालों से मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग...


रेवांचल टाइम्स.. जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवा ही में किसानों के हित को देखते हुए करोड़ों रुपए की लागत से बांध का निर्माण कार्य करवाया गया है तथा साथ ही सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण कार्य करवाया गया वही जल संसाधन विभाग की लापरवाही से कई सालों गुजर जाने के बाद भी कई किसानों को नहर की जमीन का मुआवजा नहीं मिला है जिससे कुछ किसान प से परेशान होकर बार-बार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला ग्राम चंदवा ही निवासी चेतराम पिता बसोरी अहीर ग्राम चंदवा ही बांध की माइनर नहर मेरी जमीन खसरा क्रमांक 648 बटा 1 से निकाली है जिसका रकबा 0.55 हेक्टर है जल संसाधन विभाग शाहपुरा के अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर मेरे खेत से नहर तो बना ली गई है किंतु मुआवजा अब तक नहीं दिया गया जब भी मैं नहर की मुआवजे की राशि के लिए शहपुरा स्थित कार्यालय जाता हूं तो वहां भी साहब नहीं है कहकर बहला-फुसलाकर भगा दिया जाता है और बोला जाता है कि साहब आएंगे तो मौका देखकर मुआवजा राशि बनवाएंगे अब तक मुआवजा नहीं मिलने और जमीन के अधिग्रहत हो जाने के कारण परिवार की माली हालत भी खराब हो चुकी है वहीं इस पूरे मामले एसडीओ जल संसाधन शाहपुरा अमित सिंह से बात की जाती है तो वहां अपना पल्ला झाड़ते नजर आते हैं और कहते हैं कि मामला मेरी जानकारी में नहीं था अब मैं पूरे मामले को दिखा कर नियमानुसार जो भी कार्यवाही होगी करवाता हूं यदि उक्त किसानों का मुआवजा राशि लंबित है तो उसे जल्द ही दिलवाई जाएगी विभागीय कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर सभी किसानों को मुआवजा राशि दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post