रेवांचल टाईम्स - भाजपा युवामोर्चा छिन्दवाड़ा ज़िला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा की नियुक्ति के बाद लगातार उनकी ज़िले में सक्रियता व मंडल, मंडल, ग्राम, ग्राम प्रवास व भारी संख्या में युवाओं का समर्थन व बड़ी संख्या में लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे युवाओं को देख कांग्रेस इसे हज़म नहीं कर पा रही है जो पिछले दिन सिंगोडी में एकलव्य अहाके द्वारा युवामोर्चा ज़िला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा पर फ़र्ज़ी FIR दर्ज कराने से साफ़ दिखाई देता है, जबकि घटना के दिन युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सुबह से देर रात तक पाँढुर्णा के दौरे में थे उनका इस घटना से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है इसी पर योगेन्द्र राणा का कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा की ताक़त से कांग्रेस घबरा गई है व यूथ कांग्रेस युवाओं को जोड़ने में पूरी तरहा फेल हो गई है जिसके कारण भाजपा के सक्रिय पदाधिकारियो पर कांग्रेस फ़र्ज़ी मामले दर्ज कराने के लिए जबरन शासन पर दबाब बना रही है जो की अनुचित है बल्कि युवाकांग्रेस के अध्यक्ष एकलव्य अहाके पर फ़र्ज़ी FI R दर्ज कराने पर मामला दर्ज होनी चाहिए जिससे इनको सीख मिले कि शासन को ग़लत सूचना देना व फ़र्ज़ी FIR कराने से क्या परिणाम होता है। राणा ने कहा की युवा मोर्चा यदि वहाँ मौजूद होता तो ये सिंगोडी में सीएम का पुतला जलाना तो दूर सिंगोडी में घुस भी नहीं पाते, ये लोग भाजपा की सक्रियता से बौखलाकर द्वेष वश उक्त घटना में 90 प्रतिशत लोग जो उस घटना में मौजूद नही थे उनका नाम FIR में दर्ज कराया गया है। वही इसी मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शेषराव यादव, विजय झांझरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा व अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को आवेदन सौंपकर इस फर्जी एफआईआर की जांच कराकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एकलव्य आहके पर झूठी एफआईआर करने कार्रवाई की मांग की है।
Saturday, January 1, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य अहाके पर फ़र्ज़ी FIR दर्ज करवाने मामला दर्ज हो - योगेन्द्र प्रताप राणा...
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य अहाके पर फ़र्ज़ी FIR दर्ज करवाने मामला दर्ज हो - योगेन्द्र प्रताप राणा...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment