Breaking

revanchal times new

Income Tax Raid:पानी की टंकी से 1 करोड़ बरामद, कई किलोग्राम सोना जब्त



रेवांचल टाईम्स, दमोह। मध्यप्रदेश (MP) में आयकर विभाग  द्वारा दमोह  जिले में व्यवसाई राय के परिसर में छापामार कार्रवाई की गई थी। गुरुवार से शुरू हुई इस कार्रवाई को अब तक 2 दिन बीत चुके हैं। गुरुवार को तड़के सुबह 50 वाहन के साथ IT टीम ने राय बंधु के यहां छापेमार (IT Raids) कार्रवाई की। शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी थी। वहीं अब तक कार्रवाई में 8 करोड रुपए नगद सहित 3 किलो सोना और संपत्ति के दस्तावेज (document) बरामद किए गए हैं।
शुक्रवार को अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया गुरुवार तड़के शुरू हुई छापेमारी अभी जारी है। अब तक आठ करोड़ रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक और ऊपर पानी के 1 कंटेनर में छिपाकर रखे हुए थे जबकि 3 किलोग्राम वजन का सोना बरामद किया गया है।


जबलपुर क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त मुनमुन शर्मा ने कहा कि आयकर अधिकारी ने राय बंधुओं की कई संपत्तियों पर एक साथ छापे मार कार्रवाई की थी। इस दौरान उन्हें कई दस्तावेज भी मिले साथी संपत्ति मिले दस्तावेज से कई बातें खुलकर सामने आई है।

मुख्य बातों में राय बंधु अपने कर्मचारियों के नाम पर लग्जरी बस चलवाते थे। इसके अलावा उनकी शराब की दुकानों की कई ठेके भी थे। इसके अलावा आयकर विभाग ने Rai बंधुओं की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार नगद इनाम की घोषणा की है। आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर देते पुलिसकर्मी सहित कई कर्मचारी राय बंधु की विभिन्न परिसरों की तलाशी ले रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new