रेवांचल टाइम्स मण्डला - अपराध क्रमांक 20 / 2022 धारा 2, 9, 39 ,40 ,48, 49 50 ,51, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972
गिरफ्तार आरोपी 1- राजेश मरकाम पिता बुधारू मरकाम जाती गोंड उम्र 35 साल निवासी उदारी छप्परतला थाना मोहारा जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
2- मोहनलाल शादिपांच पिता सुखदेव जाती मरार उम्र 34 साल निवासी डूंगरिया थाना बिरसा जिला बालाघाट मध्य प्रदेश
संक्षिप्त विवरण मंडला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा कान्हा वन क्षेत्र से लगे हुए थाना/चौकी प्रभारियों को वन्यजीव प्राणियों के संरक्षण एवं वन्यजीवों की तस्करी रोकने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला एवं एसडीओपी बिछिया के निर्देशन पर बिछिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए एक ही माह में तीसरी बार वन्य जीव तेंदुए की खाल को तस्करी करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया दिनांक 20/01/ 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम सिझोरा हाईवे रोड डिपो के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक आरोपी के बैग से सफेद रंग के कपड़े में लपेटे हुए ब्राउन रंग की तेंदुए की खाल एवं दूसरे आरोपी के जेब से हरे रंग की प्लास्टिक में तेंदुए की कटी हुई पूछ की खाल मिली जिसे बिछिया पुलिस द्वारा विधिवत पंचनामा तैयार कर जब्ती उपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी की गई गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया किया गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस राम मरावी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बीके पंडोरिया प्रधान आरक्षक जय पांडे, जगदीश मसराम, नवीन, पलाश पटेल ,रजनीकांत, हेमंत शिव , अरविंद बर्मन एवं सैनिक महावीर शामिल रहें।
No comments:
Post a Comment