BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्रकार भवन में मीडिया कर्मियों ने दी देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 30, 2022

पत्रकार भवन में मीडिया कर्मियों ने दी देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि




रेवांचल टाइम्स  - 30 जनवरी शहीद दिवस के गरिमा पूर्ण अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले देश के अमर शहीद वीर सपूतों को श्रधांजलि समर्पित करते हुए 2 मिनिट का मौन धारण किया गया। पत्रकार भवन में आयोजित शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदों वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकार शिवराम बर्मन, सुरेंद्र सोनी, प्रकाश मिश्रा, दीपक ताम्रकार, विजय तिवारी, प्रदीप सिंह राजपूत,पिन्टू पाण्डेय,नीलमणी अहिरवार, रवि मिश्रा, प्रमोद पड़वार, दीपक  अधिवक्ता भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।


ज्ञात हो कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को समस्त शासकीय विभागों सहित प्रदेश वासियों को दो मिनिट का मौन धारण करते हुए  प्रातः 11 बजे गरिमामय श्रधांजलि अर्पित करने के निर्देश मध्यप्रदेश शासन  सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए है।


No comments:

Post a Comment