BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोजगार सहायक ने गरीब मजदूरों के हक में डाला डाका भ्रष्टाचार में डूबी ग्राम पंचायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 30, 2022

रोजगार सहायक ने गरीब मजदूरों के हक में डाला डाका भ्रष्टाचार में डूबी ग्राम पंचायत




रेवांचल टाइम्स  - ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन मेहंदवानी जनपद में बैठे जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किस तरह शासकीय पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है ना कोई देखने वाला है ना कोई सुनने वाला है शासन-प्रशासन भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अनेक नियम कायदे कानून बनाए गए हैं पर जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है वहां अपने अपने निजी स्वार्थ के चलते सिर्फ कागजों में ही खानापूर्ति करते हैं और ना ही अपने अधीनस्थ पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार में कुछ कह पाते हैं वही जानकारी अनुसार पूरा मामला जनपद पंचायत मेहंदवानी के ग्राम पंचायत सूरजपुरा का है जो इस समय भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर चुकी है प्रशासनिक अधिकारी का सुस्त रवैया बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है वही ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि मजदूरों को रोजगार गारंटी का उचित रेट नहीं मिल पा रहा है शासन के निर्धारित रेट इन गरीब मजदूरों को नहीं मिल रहा है 7 सप्ताह से देख रहे हैं की सप्ताहिक पेमेंट 600 से लेकर 10 50 से आगे नहीं जाता है जिसकी शिकायत लेकर गरीब मजदूर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास अपना दुखड़ा बताया और कहां की आज हम सारे मजदूर काम छोड़कर आपके पास आए हैं आप हमारी 1 दिन की मजदूरी का रेट बताइए कहकर उचित न्याय की मांग की है वैसे तो ग्राम पंचायत सूरजपुरा हमेशा से ही विवादों में घिरा रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव उपयंत्री अपनी मनमानी चलाकर गरीब मजदूरों को प्रताड़ित करने के साथ-साथ इनके हक पर भी डाका डाल रहे हैं अगर जनपद में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सूक्ष्मता से जांच की जाए तो शासन के द्वारा संचालित अधिकतर योजनाओं में फर्जीवाड़ा की गई है और बेचारे ग्रामीणों को मिलने वाली योजना में सरपंच सचिव रोजगार सहायक उपयंत्री की मिलीभगत से डाका डाल रहे हैं आखिर यह कब तक चलता रहेगा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे आखिर है इन भ्रष्टाचार कर्मचारियों पर कब कार्यवाही की जाएगी यह अपने आप में एक अहम सवाल है ऐसा लगता है की रोजगार सहायक सरपंच उपयंत्री को मुख्य कार्यपालन अधिकारी का तनिक भी भय नहीं है आखिर यहां ग्रामीण न्याय के लिए कब तक जनपद के चक्कर काटते रहेंगे यहां तो समझ से परे है आखिरकार रोजगार सहायक पर कब कड़ी कार्यवाही की जाएगी




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।

No comments:

Post a Comment