Breaking

revanchal times new

लिफ्ट में जबरदस्ती किस करने लगा लड़का, पीछे से आ गया लड़की का पिता...फिर



नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि लड़की को अकेला देखकर मनचले लोग उस पर अटैक कर देते हैं और अश्लील हरकत करने लगते हैं या मॉलेस्टेशन का मामला सामने आता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक लड़की लिफ्ट में थी तो उसके साथ यही हादसा हुआ। लड़की को अकेला देखकर एक लड़का उसे जबरदस्ती किस करने लगा। इस दौरान लड़की उसे पीछे धकेलते ही तभी लिफ्ट खुलते ही लड़की का पिता पीछे से आ जाता है।दरअसल, यह घटना रूस के सुरगुत शहर की है। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब यहां स्थित एक फ्लैट में 15 वर्षीय लड़की लिफ्ट में जा रही थी। ठीक इसी दौरान एक 27 वर्षीय लड़का भी लिफ्ट में मौजूद था। लिफ्ट जैसे ही लिफ्ट बंद हुई वह लड़का बदतमीजी पर उतारू हो गया और लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा। देखते देखते ही वह उसे किस करने के लिए भी जबरदस्ती करने लगा।

लड़की उसे पीछे धकेलने की कोशिश करने लगी लेकिन वह मान नहीं रहा था। तभी अचानक से लिफ्ट खुली और लिफ्ट में पीछे से लड़की का पिता आ गया। लड़की के पिता ने देखा कि एक लड़का उसकी लड़की के साथ ऐसी हरकत कर रहा है तो वह उसके ऊपर टूट पड़ा और देखते ही देखते उसके ऊपर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद लड़की का पिता उसकी गर्दन पकड़कर लिफ्ट से बाहर खींच लेता है, वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है और लड़की का पिता उसकी करतूत को भीड़ से बताता है। इसी दौरान पुलिस को भी किसी ने खबर कर दी और वहां पुलिस भी पहुंच जाती है। पूरे मामले की जानकारी लेकर लड़के को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और उस पर मामला भी दर्ज हो जाता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new