Breaking

revanchal times new

कोरोना काल मे आखिर क्यों है ग्रामीण पलायन करने को मजबूर... कहा चल रही शासकीय योजनाएं...

 



 रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड मेहदवानी, के अंतर्गत ग्राम पंचायतो से ग्रामीण है पलायन को मजबूर और आखिर सरकार की योजनाएं कहा है संचालित हो रही है जहाँ इस समय देश प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर धीरे धीरे अपने पैर पसार रही है और ग्रामीण मजदूर अपनी रोजी रोटी के लिए काम की तलाश में पलायन कर रहे है।


      जानकारी के अनुसार कोसमघाट वा ग्राम पंचायत दुलहरी के लोग मजदूरी करने तेलंगाना जा रहे है ताजा मामला शुक्रवार का है मेहदवानी विकास खंड के कोसमघाट के पोसक ग्राम मोहगाऊ वा दुलहारी के ग्रामीण ग्राम पंचायत मे रोजगार न मिलने के चलते अन्य प्रदेश वा शहरों के लिया पलायन करने को मजबूर है आज मस्जिद मोहल्ला इमली के पेड़ के नीचे लगभग 70 से 80 लोग गाड़ी के इंतजार मै बैठे रहे। और अपनी रोजी रोटी के सामने कोरोना का डर नजर नही आ रहा है और न इस ओर जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है।


रेवांचल टाईम्स मेहदवानी से सिराज खान

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new