मण्डला 6 जनवरी 2022
कलेक्टर
हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ब्लॉक
एवं पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम
में ग्राम पंचायत परसाटोला में पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
की गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत मवई में ब्लॉक स्तरीय बैठक तथा मवई जनपद के अंतर्गत
ग्राम पंचायत कोलमगहन में पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति बैठक आयोजित की गई।
जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत केहरपुर में भी पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों को कोविड के बढ़ते संक्रमण, कोविड प्रोटोकॉल के पालन तथा शासन तथा प्रशासन द्वारा
जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
Tags
adivasai-jila mandla
adivasi jila mandla
collector
Collector Harshika Singh
COVID 19 Update
mandla
OMICROM Variant-new variants
Omicron Variant
Top
Top news
vaccination