BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नववर्ष का जश्न मना कर लौट रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाई, उप निरीक्षक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 2, 2022

नववर्ष का जश्न मना कर लौट रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाई, उप निरीक्षक की मौत



 

रेवांचल टाइम्स : उत्तर प्रदेश  के मथुरा जनपद में रात गोवर्धन में तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने रौंद दिया. जिससे इस घटना में एक उप निरीक्षक की मौत हो गयी तथा तीन सिपाही घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी युवक कार छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक देहात श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘नववर्ष के अवसर पर गोवर्धन में राजीव तिराहे पर उप निरीक्षक रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार वाहन चालक अतेंद्र कुमार गश्त पर थे, कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को रौंद दिया.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उप निरीक्षक रामकिशन की मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे, तभी देर रात यह घटना घटी. घायल सिपाहियों का उपचार चल रहा है तथा आरोपी कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है.

No comments:

Post a Comment