Breaking

revanchal times new

ग्राम चिरईड़ोगरी मैं भव्य क्षैत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर:गत दिनों समीपस्थ ग्राम चिरईड़ोगरी रेल्वे जनपद जनपद पंचायत नैनपुर जिला मण्ड़ला मैं क्षैत्र के  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश पटैल मुगदरा के द्रारा नवयुवक समिति के तत्वाधान मैं  आयोजित ओपन टेनिस वाॅल क्षैत्रीय  क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया । यहाँ पर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय सरपंच  अनिल  उईके, जनपद सदस्य चंद्रशेखर हरदहा, एव ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं की सारगर्भित उपस्थिति मैं किया गया । आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर काय॔ क्रम के मुख्य अतिथि  राजेश पटैल मुगदरा ने संबोधित करते हुए बताया कि खेल चाहे जो भी हो हमें जीतने के साथ हारने का भी अनुभव कराते है, मैदान मैं खिलाड़ियों के द्वारा अपने सामने वाली प्रतियोगी टीम को कैसा पराजित किया जाये और विजय श्री हासिल करने के लिए सभी प्रकार के दाव पेच  अजमाया  जाता है, यहाँ पर केवल और केवल एक लक्ष्य रहता है ।खेलों से युवाओं मैं नई शक्ति आती है और जीवन का सार भी यही है । यह दुनिया और हमारा परिवार भी एक खेल का मैदान है इसमें पूरे समय  उतार चढ़ाव  आते रहते हैं,  इसी बीच दुख सुख का शानदार  अनुभव भी हमें होता है ।आज ग्राम चिरईड़ोगरी मैं आयोजित ओपन टेनिस वाॅल क्षैत्रीय क्रिकेट ट्राफी प्रतियोगिता मैं आये सभी सम्मानीय जनो  एवं खिलाड़ियों को मेरी और से नये वर्ष 2022 की मंगल कामनाओ के साथ बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ सादर प्रेषित कर्ता हूँ ।

यहाँ पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आये खिलाड़ियों से आपसी सोहार्दता के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता मैं सहभागिता करने का आव्हान राजेश पटैल मुगदरा के द्रारा किया गया । इस क्षैत्रीय क्रिकेट ट्राफी मैं प्रथम पुरस्कार राशि 31,000/रूपये द्वितीय पुरस्कार 15,000/रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 5000/रूपये रखा गया है । नव युवा क्रिकेट समिति चिरईड़ोगरी के सभी युवा   पदाधिकारियों के द्वारा जिले के युवा समाज सेवी भाई राजेश पटैल मुगदरा का शानदार भव्य आत्मीय स्वागत किया गया पश्चात टेनिस वाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूजा पाठ एवं फीता काटकर गरिमामय मैच का आरंभ किया गया ।यहाँ पर सभी खिलाड़ियों को सादर आमंत्रित किया गया है । 

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new