रेवांचल टाईम्स - यह पूरा मामला जयसिंह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंह नगर मुख्य बाजार से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर जयसिंहनगर व्यवहारी मुख्य मार्ग में बंधा बाजार के पास का बताया जा रहा है जहां अभी बीते एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई शाम 8:00 बजे की घटना है उपस्थित ग्रामीण जनों से पूछने में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को ठोकर मार दी है जिससे एक बाइक सवार व्यक्ति धर्मेंद्र शुक्ला निवासी करकी की घटनास्थल पर मौत हो गई है वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया डॉक्टरों की टीम ने उक्त घायल व्यक्ति को शहडोल जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है स्थानीय लोगों की सूचना पर जयसिंह नगर पुलिस ने पहुंचकर उक्त घायल व्यक्ति को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर
अज्ञात वाहन ने युवक मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक की हुई मौत...!
bydigital bharat
-
0