BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेवांचल टाईम्स की खबर का असर कलेक्टर मंडला ने दिए निर्देश, सख्ती से रोकें अवैध उत्खनन और परिवहनः हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 18, 2022

रेवांचल टाईम्स की खबर का असर कलेक्टर मंडला ने दिए निर्देश, सख्ती से रोकें अवैध उत्खनन और परिवहनः हर्षिका सिंह






रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में इन दिनों रेत माफियाओ के द्वारा माफ़ियाराज फैलाये हुए जहाँ मर्जी ही खोद ले और धड़ल्ले जगह जगह नदी नालों में बड़ी बड़ी मशीनों से हो रही है अबैध उत्तखन्न और परिवन को लेकर रेवांचल टाईम्स समाचार पत्र में उत्तखन्न और परिवहन की खबर को प्रमुखता से समय समय उठाई जिसको लेकर कलेक्टर मंडला श्रीमती हर्षिका सिहं ने अबैध माफियाओं पर अंकुश लगाने अपने अधीनस्थ विभागों को सख्त आदेश देते हुए तत्काल कार्यवाही करने को कहा है और जानकारी के अनुसार कलेक्टर मंडला ने समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाएँ। उन्होंने कहा कि रेत के लिए आवंटित की गई खदानों का सीमांकन करें तथा आवंटित क्षेत्र से बाहर उत्खनन विरूद्ध कार्यवाही करें। 

        वही कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि खनिज विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर कार्यवाही करें।


साथ ही सुनिश्चित करें कि रेत उत्खनन में मशीनों का उपयोग नहीं होने पाए। इसी प्रकार रेत परिवहन के लिए केवल अनुमत्य वाहनों का ही उपयोग हो।

No comments:

Post a Comment