BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भूकंप के झटकों से हिली धरती, 26 लोगों की मौत, कई घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 18, 2022

भूकंप के झटकों से हिली धरती, 26 लोगों की मौत, कई घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी



नई दिल्ली। तालिबान के कब्जे के बाद मानवीय संकट झेल रहे अफगानिस्तान में सोमवार को भूकंप के झटके से धरती हिल उठी। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें इस प्राकृतिक आपदा की वजह और बढ़ गई है। देश के पश्चिमी प्रांत बडघिस में भूकंप के झोरदार झटकों से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

तुर्कमेनिस्तान के साथ लगती सीमा पर अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार को दो बार आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार 5.3 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर करीब दो बजे जबकि 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम करीब चार बजे महसूस किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर (18.64 मील) की गहराई में था। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भूकंप से प्रभावित हुए दूर-दराज के गांवों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 


No comments:

Post a Comment