BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन अत्याचार के विरुद्ध करारा प्रहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 24, 2022

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन अत्याचार के विरुद्ध करारा प्रहार

 



रेवांचल टाइम्स - मंडला  नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध खड़ी होने वाली एकमात्र ऐसी संस्था है जो मुख्य रूप से कानूनी तौर पर काम कर रही है डां.नुपुर धमीजा की संस्था नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन बलात्कार पीड़ित नाबालिगों को इंसाफ दिलाने के लिए काम करती है। रेप पीड़िताओं को संस्था विधिक सहायता उपलब्ध कराती है।

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन | Nari Shakti Ek Nayi Pahal Foundation

देश में ही नहीं विदेश तक में ऐसी कोई दूसरी संस्था नहीं जो पूरे विश्व की आधी आबादी(फीमेल) के लिए लीगल तौर पर बनाई गई हो,आज यह संस्था मिसाल बनकर खड़ी है। पिछले करीब एक वर्ष में लीगल तौर पर तीन सौ से अधिक बच्चियों और महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार एवं अन्य अत्याचार के मुकदमों को निशुल्क लड़कर उनकी मदद कर चुका है। लीगल और मीडिया टीम को फाउंडेशन में प्रमुख रूप से शामिल किया गया है साथ ही साथ जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा गया है नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन परिवार में करीब दो लाख से भी अधिक सदस्य हैं।


नारी शक्ति एक नई पहल की संस्थापक सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट नूपुर धमीजा ने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ होते अन्याय के विरुद्ध सशक्त माध्यम बनकर उनके शोषण को रोकना है। गरीब बच्चियों और महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह के साथ साथ उनकी आर्थिक मदद करना-कराना और उनका हक भी दिलाना है साथ ही समाज में जागरूकता के लिए भी फाउंडेशन विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रहा है। कानूनी मदद देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता लाना भी अति आवश्यक है इसके लिए फाउंडेशन अपने सदस्य एवं पदाधिकारियों के माध्यम से हर संभव प्रयास कर रहा है। 


देश के कई राज्यों में नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन इस मुहिम को चला रहा है साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है भारत के अलावा अन्य कई देशों में अपना विस्तार किया जा रहा है। नारी शक्ति एक नई पहल संस्था आज की जरूरत पर काम कर रहा है आज की सबसे बड़ी जरूरत है महिलाओ और छोटी छोटी बच्चीयों के साथ हो रहे गलत काम और अत्याचार को रोकना! एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा जी का कहना है कि अगर आज हम उन मासूम बच्चीयों के लिए आवाज़ नही उठाएंगे तो कौन उठाएगा! नारी शक्ति एक नई पहल मुहिम का मुख्य उद्देश्य न्याय की मांग करना है! 


महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार या किसी भी बच्ची के साथ हो रहे गलत काम की जानकारी मिलते ही संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें : 07489568114

No comments:

Post a Comment