BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP:78 साल में चौथी बार इतनी लंबी चल रही सर्दी, बने रहेंगे 'कोल्ड डे' के हालात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

MP:78 साल में चौथी बार इतनी लंबी चल रही सर्दी, बने रहेंगे 'कोल्ड डे' के हालात

  




रेवांचल टाईम्स :मध्‍य प्रदेश (MP Weather Update Today) का मौसम एक बार फिर बदल गया है. मध्यप्रदेश की राजधानी सोमवार को दिनभर शीतलहर की चपेट में रही. अलग अलग जगह बने वेदर सिस्टमों के कमजोर होने से मौसम साफ हो गया है तो वहीं तापमान में उतार-चढाव के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री कम रहकर 19.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं रात में यह 9.9 डिग्री रहा. एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है.




78 साल में चौथी बार कोल्ड-डे
बता दें कि 78 साल में ऐसा चौथी बार हो रहा है, जब ठंड इतनी लंबी चल रही है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इससे पहले साल 1935, 1971, 1996 में भी सर्दी इतनी लंबी चली थी. सोमवार को जनवरी का पांचवां कोल्ड डे रहा, जबकि यह सीजन का नौवां कोल्ड डे है. इस बार 15 अक्टूबर 2021 से शहर में ठंड शुरू हुई थी और 6 दिन बाद 100 दिन पूरे हो जाएंगे.

इन शहरों में रात में 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ, इनमें भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी, इंदौर, विदिशा, धार, गुना आदि शामिल हैं. वहीं दमोह, जबलपुर, मंडला, नौगांव, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, धार, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन और रायसेन में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया.




इतनी ठंड क्यों पड़ रही है?
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक ठंड को प्रभावित करने वाले सबसे जरूरी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी दोगुनी रही है. इनमें से कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस बहुत स्ट्रांग रहे. इनके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी ज्यादा हुई. हवाओं का केंद्र बदलने से रात के बजाय दिन ज्यादा ठंडे रहे.

No comments:

Post a Comment