BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंडा बिरयानी पर 10 हजार का जुर्माना, जानें पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 8, 2022

अंडा बिरयानी पर 10 हजार का जुर्माना, जानें पूरा मामला



रेवांचल टाइम्स,  जबलपुर। अंडा बिरयानी की ब्रिकी पर लगी रोक का असर प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक कहीं नहीं दिख रहा। कमर्शियल विभाग की जांच टीम ने प्लेटफार्म के स्टाॅल और ट्रेन के कोचों की जांच की। मुंबई से हावड़ा जाने वाली मेल एक्सप्रेस के कोच में कई अनाधिकृत वेंडर बिरयानी बेचते पाए गए।रोक के बाद भी बिक रही थी अंडा बिरयानी, दो स्टॉल पर जुर्माना वाणिज्य विभाग की कार्रवाई: मेघना केटरर्स में फिर मिली अनियमितता टीम को जांच में मेघना केटरर्स की एक बार फि र अनियमितता मिली है। कुछ समय पहले की गई कार्रवाई में भी मेघना केटरर्स के वेंडर को अनधिकृत तरीके से अंडा बिरयानी बेचते पकड़ गया था। मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी के अनुसार शुक्रवार को मुख्य स्टेशन के प्लेटफॉर्म-5 और 6 पर चल रहे स्टॉल में अवैध रूप से अंडा बिरयानी पाई गई। इस पर दोनों स्टॉल पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।




दरअसल, अंडा बिरयानी बेचने वालों पर कार्रवाई करने जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कमर्शियल विभाग के अधिकारी और आरपीएफ के जवानों द्वारा अवैध वेंडर को पकड़ने के लिए ट्रेनों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जांच टीम ने ट्रेन के कोच में दो वेंडर को बिरयानी के पैकेट के साथ पकड़ा। इसी बीच कई वेंडर भाग निकले। पकड़े गए वेंडर को आरपीएफ के हवाले किया गया। वहीं इनके पास से जब्त किए गए बिरयानी के पैकेट को नष्ट करवाया।



कमर्शियल विभाग के इंस्पेक्टर ने वेंडर के आइकार्ड में दर्ज बारकोड से उनकी वैधता की जांच की। जिसमें वैध वेंडर अनाधिकृत सामान बेचते नहीं मिला। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे खाने के स्टॉलों की जांच की। इस दौरान मेघना कैटर्स के दोनों स्टाल में अवैध तौर पर अंडा बिरयानी के पैकेट मिले।



No comments:

Post a Comment