BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोरी की 12 बाइक के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 24, 2022

चोरी की 12 बाइक के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार




रेवांचल टाईम्स, जबलपुर |वाहन चोरों के हौसले इन दिनों सातवें आसमान पर हैं| जिसकी बानगी थाना पनागर में उस वक्त देखने मिली जब दो संदिग्ध युवक एक बाइक को सस्ते में बेचने की बात कर रहे थे उसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा| जिनसे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गए और 12 बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली| पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है|

जानकारी अनुसार पनागर पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी 20 22 को सूचना प्राप्त हुई कि सूरज कुशवाहा, किशन कुशवाहा दोनो निवासी पनागर जो पूर्व मे मोटर साइकिल चोरी के प्रकरण मे कई थानो मे बंद हो चुके है जो एक मोटर सायकल बिना नंबर की लिये हुये है जिसके बेचने की बात कर रहे है मोटर सायकल बेचने की फिराक मे पडाव चौराहा मे मोटर सायकल के साथ में खडे है|

– संदिग्धों को दबोचा
जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने सूचना पर हमराही स्टाप के साथ सूरज कुशवाहा, किशन कुशवाहा दोनो निवासी नागर को मोटर सायकल के साथ पकड़ा मोटर सायकल सूरज कुशवाहा आगे व पीछे किशत बैठा मिला जिनके कब्जे से मिली साईन बाइक बिना नंबर की होना पाया गया जब पुलिस ने बाइक के संबंध मे कागजात मांगे पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके जिसके बाद पुलिस बस स्टैण्ड चौकी आए और पूछताछ करने पर बताया कि ये शाईन सिल्वर कलर बिना नंबर की रानीताल से चोरी की है सूरज कुशवाहा एवं किशन कुशवाहा से प्रथक प्रथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किये गये| जो सूरज कुशवाहा एवं किशन कुशवाहा ने एक साथ मिलकर कुल 12 बाइक चोरी करने एवं आपस मे 7 मोटर साइकिल किशन कुशवाहा एवं 5 मोटर साइकिल सूरज के द्वारा बाँट लेने की बात बतायी जिसके बाद सूरज कुशवाहा की निशादेही पर बाइक जप्त कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया|

No comments:

Post a Comment