Breaking

revanchal times new

रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित

मण्डला 6 जनवरी 2022

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आईटीआई मंडला द्वारा संयुक्त रुप से महाविद्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 380 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए। इसी प्रकार 486 ऑफलाइन अभ्यर्थियों ने भी पंजीयन कराया। 




रोजगार मेले में आमंत्रित विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसके पश्चात कंपनियों ने
315 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन करते हुए 116 अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर वितरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new