BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में रात को सोने से पहले करे दूध के साथ गुड़ का सेवन, होंगे जबरदस्त फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 14, 2021

सर्दियों में रात को सोने से पहले करे दूध के साथ गुड़ का सेवन, होंगे जबरदस्त फायदे



गुड़ न सिर्फ खाने में टेस्‍टी है बल्‍कि यह कई औषध‍िय गुणों से भरपूर है। आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है और शरीर को इसे ढेरों लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में अगर हम गुड़ के साथ दूध का सेवन करते है तो सेहत को दो गुना फायदा होता है। दूध के साथ गुड़ का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ जानने के बाद आप भी इसे खाने से परहेज नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं गुड़ और दूध के फायदे..

पाचन क्रिया होगी ठीक

दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत हो जाती है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से अपच, कब्ज़, पेट दर्द, गैस जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। ऐसे में रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में छोटा सा गुड़ का टुकड़ा डालकर सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

नियमित रुप से दूध और गुड़ का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसमें विटामिन डी,कैल्शियम,आयरन जोड़ों को मजबूती देता है। इसके साथ आप चाहें तो एक छोटा टुकड़ा अदरक खा लें तो सर्दी जुकाम में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप हर रोज एक गिलास दूध में गुड़ डालकर जरूर पीएं।

वजन घटाने में मददगार

गुड़ कैमिकल फ्री प्रोसेस से तैयार होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। अगर आप नियमित रूप से दूध और गुड़ को सेवन करते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

पीरिएड के दर्द से मिलेगी राहत

ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। अगर आप इस दौरान गर्म दूध के साध गुड़ का सेवन करते हैं तो पीरिएड के समय होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही ये खून की कमी जैसी दिक्कतों को दूर रखता है। इसलिए आप पीरियड्स में गुड़ और दूध का सेवन जरूर करें।

थकान होगी दूर

दिनभर घर और ऑफिस का काम कर थकान महसूस होती है और रात में नींद भी नहीं आती तो सोने से पहले गर्म दूध में गुड़ डालकर पिएं। इससे थकान दूर होगी और साथ ही गहरी नींद भी आएगी।

खून होगा शुद्ध, आएगी एनर्जी

गुड़ का सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है और दूध हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करता है। इसलिए हमें रोज सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

त्वचा होगी मुलायम, बाल भी होंगे हेल्दी

गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपकी त्वचा मुलायम होने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्या भी दूर होती है। गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से बाल भी हेल्दी रहेंगे। बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में आने वाले बदलाव को भी दूध में गुड़ डालकर पीने से फायदा मिलता है।



No comments:

Post a Comment