BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश : विधानसभा शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर तक स्थगित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 20, 2021

मध्य प्रदेश : विधानसभा शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर तक स्थगित




 रेवांचल टाईम्स :मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले CDS बिपिन रावत, ग्रुप कैप्टन वरुण कुमार और अन्य दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार 21 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई हैl इससे पहले नवनिर्वाचित तीन विधायक शिशुपाल यादव पृथ्वीपुर, सुलोचना रावत जोबट और रेगांव से विधायक कल्पना वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम ने सदस्यता की शपथ दिलाईl विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि OBC आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी सामने आ गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को स्थगन प्रस्ताव नहीं, माफी प्रस्ताव लाना चाहिए। आज जो आरक्षण को लेकर स्थिति बनी है, वह कांग्रेस की वजह से ही है।

No comments:

Post a Comment