तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में खास महत्तव रखता है. लगभग हर घर में ये पाया जाता है. दरअसल तुलसी (Basil Leaves) औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमे कई तरह के एंटिऑक्सिडेंट भी पाए जाते है. जो सेहत के लिए लाभदायक होते है. सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि होती है वहीं तनाव कम होता है और हृदय भी स्वस्थ रहता है.
तुलसी के फायदे
माउथ फ्रेशनर का काम करती है तुलसी
तुलसी आपकी ओरल हेल्थ के लिए अच्छी होती है. इसका सेवन करने से मुंह में छिपे बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है. इसका साथ ही यह एक माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है. इसका सेवन करने से आपकी सांसों में ताजगी बनी रहेगी.
सर्दी से बचाव करती है तुलसी
सर्दी और जुकाम होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है लेकिन एक बार यह हो जाती है तो किसी भी काम को करने की इच्छा नहीं होती. यदि आप सर्दी को बेअसर करना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं. तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं.
कैंसर जैसी बीमारी से भी करती है बचाव
जो लोग कैंसर के खतरे से बचना चाहते हैं उन्हें नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए. तुलसी के पत्तों में एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है. ये घटक रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ्य रखने रक्तचाप को नियंत्रित करने और स्तन कैंसर के विकास को रोकने में मदद करते हैं. इस तरह से कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते खाली पेट खाना लाभदायक होता है.
स्किन के लिए भी लाभदायक
तुलसी (Basil Leaves) में एंटी एजिंग गुण पाएं जाते है, जो त्वचा को जवां बनाएं रखने में मदद करते है. वैसे तुलसी में सभी तरह की बीमारियों को खत्म करने की शक्ति होती है. इसलिए तुलसी का पत्ता अगर रोज खाया जाए तो लगभग हर बीमारी से बचा जा सकता है.
No comments:
Post a Comment