BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनवरी महीने में इन 4 राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, क्या शामिल है आपकी राशि? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 21, 2021

जनवरी महीने में इन 4 राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, क्या शामिल है आपकी राशि?



2022 के पहले महीने में कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जनवरी का महीना मिथुन समेत कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम बनते जाएंगे। जानिए क्या शामिल है आपकी राशि?

मेष- यह महीना आपके लिए शानदार साबित होगा। इस दौरान नौकरीपेशा करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता हासिल होगी। मेष राशि में बुध और शनि की युति दशम भाव में होगी, जिसके प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर सफलता हासिल होगी। हालांकि बुध के वक्री होने से आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।




मिथुन- जनवरी महीने में आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान नौकरी-पेशा करने वाले जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। प्रमोशन या तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। जनवरी महीने में आपके करियर में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।




कन्या- कन्या राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के लिए समय उत्तम है। किसी भी फैसले को लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।

No comments:

Post a Comment