Breaking

revanchal times new

युवती गर्भवती हुई तो शादी से करने से मुकरा



जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में प्रेम नामक एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया और प्रेग्नेंट होने पर धोखा देते हुए शादी से इंकार कर दिया|जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ तिलवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है|

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 8 माह पूर्व उसकी मुलाकात झंडा चौक पुरवा में रहने वाले प्रेम बर्मन से हुई थी। कुछ दिनों में ही प्रेम ने उसे अपने प्यार के जाल में फसा लिया और घर आने-जाने लगा। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो प्रेम ने शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए|
यह सिलसिला फिर कई महीनों तक चलता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई। यह बात जब युवती को पता लगी तो उसने प्रेम से शादी करने कहा, लेकिन कई बार मिन्नतें करने के बाद भी वह राजी नहीं हुआ और शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है| बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर में पढ़ने वाले बच्चों को गिराने के लिए मेडिकल भी पहुंची थी|पुलिस ने रेप का प्रखंड दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|

Post a Comment

Previous Post Next Post