Breaking

revanchal times new

रेत माफियाओं की गुंडागर्दी, रेत खदान में वंशिका की मनमानी के विरोध में कई दिनों से ग्रामीण कर रहे हड़ताल प्रशासन मौन मशीनों से पानी के अंदर से निकली जा रही है रेत...







रेवांचल टाईम्स - रेत माफियाओं के प्रदेश में हौसले इतने बुलन्द है कि न प्रशासन का और न ही सरकार का डर है बेख़ौप धड़ल्ले से हर नदी नालों का सीना छलनी करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है सारे नियम को एक किनारे रख अपने नियम कानून के हिसाब से 7 दिन 24 घण्टे मशीनों से रेत निकाली जा रही है।

        मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जब से रेत खदान का ठेका वंशिका कम्पनी को मिला है तब से नियम विरुद्ध कारगुजारियों एवं मनमानियों की वजह से वंशिका कंपनी शहडोल जिले में सुर्खियों में रही है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम मसीरा में वंशिका की रेत खदान संचालित है जिस पर ग्रामीणों ने नियम विरुद्ध संचालन जैसे गंभीर आरोप लगाकर विगत लगभग एक माह से प्रशासन से कार्यवाही की गुहार लगाते हुए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे है ग्रामीणों की अनशन की जानकारी पर क्षेत्र के ब्यौहारी विधानसभा विधायक शरद कोल ने भी अनशन स्थल में आकर जयसिंहनगर तहसीलदार दीपक पटेल को ग्रमीणों की समस्या का समाधान निकालने के निर्देश भी दिए थे वही ग्रामीणों के साथ अनशन कर रहे  वंशिका कंपनी की अवैध गतिविधियों की जानकारी शहडोल संभागायुक्त तक कि थी। किन्तु तमाम प्रयासों और लगातर ग्रामीणों के अनशन के बाद भी आजतक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ना ही इन तक पहुचा और ना ही ग्रामीणों की समस्या के समाधान का किसी तरह से प्रयास किया गया। वही वंशिका कंपनी के द्वारा अब भी निरतंर सोन नदी में बड़ी बड़ी मशीनों को उतार कर सोन नदी से रेत निकालने का काम दिन रात जारी है जहाँ लंबी लम्बी कतारों में ओवरलोड रेत से भरे ट्रक हमेशा खड़े देखे जा सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वंशिका कंपनी द्वारा तहसील स्तर से जिला तक के अधिकारियों के बीच नगदी का ऐसा बटवारा किया जाता है कि कोई भी अधिकारी वंशिका कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही नही करता। जब इस पर अनशन कर रहे  जब से जिला स्तर पर शिकायतों और वर्तमान में अनशन के बाद भी अब तक किसी तरह से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नही की है जब तक जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को नही सुनते एवं रेत ठेकेदार पर नियम विरुद्ध खदान संचालन पर कार्यवाही नही करते तब तक हमारा अनशन अनवरत जारी रहेगा।

           रेवांचल न्यूज़ शरद मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new