मण्डला 11 दिसम्बर 2021
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं
उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने जीएनएम
ट्रेनिंग सेंटर में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने
कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सभी
जरूरी इंतजामों को पुख्ता रखें। बैठक मंे उन्होंने जिले में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, वैक्सीनेशन, आईसीयू बेड, स्वास्थ्य अमले की
उपलब्धता, जरूरी
मशीनरी के संबंध में आँकड़ेवार समीक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि सीटी स्केन मशीन को
आगामी 15
दिनों में प्रारंभ करने का प्रयास करें। जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक
में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक मंडला देवसिंह
सैयाम, कलेक्टर
हर्षिका सिंह, पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत,
एडीएम मीना मसराम, जिला
पंचायत सीईओ सुनील दुबे,
सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, श्री भीष्म द्विवेदी,
जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।
90
प्रतिशत सेकंड डोज का लक्ष्य पूर्ण करें
प्रभारी
मंत्री श्री सिंह ने बैठक में जिले में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने
कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाते हुए जिले में कोविड वैक्सीनेशन में प्रगति लाएं।
उन्होंने द्वितीय डोज वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कम से कम 90 प्रतिशत सेकंड डोज का
लक्ष्य पूर्ण करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि तीसरी लहर को रोकने तथा उसके असर को
कम से कम करने में कोविड टीकाकरण का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा इसलिए अधिक से अधिक
एवं लगातार वैक्सीनेशन जारी रखें।
कान्हा गेट में कराएँ कोविड टेस्टिंग
प्रदेश
के खाद्य, नागरिक
आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल
सिंह ने कहा कि जिले में कोविड टेस्टिंग लगातार जारी रखें। उन्होंने कोविड
टेस्टिंग की आँकड़ेवार समीक्षा की और कहा कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले
पर्यटकों के लिए गेट पर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था बनाएँ। उन्होंने कहा कि जिले
में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हित करते हुए उनकी सेम्पलिंग सुनिश्चित
करें। श्री सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी विभाग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं तथा जिलेवासी सभी को मिलकर कोविड की
संभावित तीसरी लहर को आने से रोकना है तथा अपने स्तर पर जागरूकता कार्य भी
सुनिश्चित करना है।
सभी पहनें अनिवार्य रूप से मॉस्क
प्रभारी
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मंडला शहर सहित समस्त जिले में दुकानदार, ग्राहक एवं आमजन अनिवार्य
रूप से मॉस्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों
में मॉस्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए लोगों को जागरूक करें एवं
प्रोत्साहित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उपार्जन के लिए आने वाले किसान, उपार्जन केन्द्रों में
उपस्थित संबंधित, पीडीएस
दुकानों के हितग्राही आदि को भी मॉस्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए
जागरूक करें। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी सुनिश्चित कराएं।
बैठक में केन्द्रीय इस्पात एवं
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने जिला
प्रशासन सभी जरूरी व्यवस्थाएं अप-टू-डेट रखें। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान
मिले सबक से सीखते हुए जिला चिकित्सालय सहित सभी केन्द्रों में उपकरण, पानी, बिजली, जरूरी स्टॉफ एवं अन्य
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध
मंे जिला प्रशासन की रणनीति, संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम के बारे में जानकारी दी एवं
जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं संबंधितों के
प्रति आभार जताया।
No comments:
Post a Comment