BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशासन से दलदली मेले को नही मिली स्वीकृति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 16, 2021

प्रशासन से दलदली मेले को नही मिली स्वीकृति...



रेवांचल टाइम्स --  नगर में पूर्णिमा से लगने वाले अंचल के ख्याति लब्ध मां दलदली मेले में इस बार कोरोना महामारी का ग्रहण लग गया है । प्रशासनिक स्तर से इसकी कोई स्वीकृति नही दिये जाने का निर्णय लिया गया है । पांच दिवसीय इस मेले में लाखों की तादात में जनसमुदाय उमड़ता है । श्रद्धा और आस्था का पर्याय माने जाने वाले इस मेले में दूर दूर से सैलानी माता दलदली में अपनी मान्यताएं लेकर आते है । प्रति वर्ष जनपद और स्थानीय स्तर से यहां विशेष व्यवस्थाएं की जाती है लेकिन कोरोना के सम्भावी खतरे के मद्देनजर इस वर्ष स्थानीय प्रशासन कोई खतरा मोल नही लेना चाहता है । बताया गया है कि जनपद पंचायत स्तर से इस वर्ष नीलामी या मेले की स्वीकृति नही दी गई है । श्रद्धालुओ और अपनी पारंपरिक मान्यताओ को लेकर पहुंचने वालों कोविड नियमो का पालन और प्रशासनिक गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन करने की बात कही जा रही है । 

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment