BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिनरल वाटर के नाम पर हो रहा सेहत से खिलवाड़, नाले के पानी भरे जा .... नाले के पानी से भरे जा रहे कैंपर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 6, 2021

मिनरल वाटर के नाम पर हो रहा सेहत से खिलवाड़, नाले के पानी भरे जा .... नाले के पानी से भरे जा रहे कैंपर



रेवांचल टाइम्स : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था. इसमें कुछ लोग नाले में से निकली पाइपलाइन से पानी भरते हुए नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो में दो लोग लोडिंग ऑटो से मिनरल वाटर के कैंपर में डायरेक्ट पाइपलाइन का पानी भरते हुए दिखाई दे रहे थे. ज़ी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद अब पानी भरने वाले इन व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.




बता दें कि वीडियो कोलार क्षेत्र का है. वायरल वीडियो में दो लोग लोडिंग ऑटो से मिनरल वाटर के कैंपर में डायरेक्ट पाइपलाइन का पानी भरते हुए दिख रहे हैं.

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज धाकड द्वारा कोलार क्षेत्र में आर.ओ कैन को सड़क किनारे लीकेज पानी से भरते हुए वीडियो में दिखने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोलार थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है.

स्वास्थ्य के लिए जहर ये गंदा पानी!
आपको बता दें कि दोनों युवक नाले से निकल रहे पानी को वाटर कैंपर में भरते हैं और फिर उन्हें लोडिंग वाहन के जरिए वहां से ले जाते हैं. जाहिर है बाद में इन वाटर कैंपर की सप्लाई होटल, दफ्तर या फिर शादी या फिर किसी के घर में की गई होगी. इसमें एक्स्पर्ट्स का कहना है कि ये पानी इंसान की सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है और इसे पीने से स्टोन व लीवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं.

No comments:

Post a Comment