काढ़े के गुण:
काढ़ा (Health Benefits of Kadha) में जिन औषधीय गुणों से भरपूर हर्ब्स और मसालों का सेवन किया जाता है उनमें एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो मौसमी बीमारियों में बेहद असरदार है। काढ़ा इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, साथ ही हेल्थ भी ठीक रखता है। काढ़े के सेवन से छाती के बलगम से निजात मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो कफ से निजात दिलाते हैं, साथ ही पुरानी से पुरानी खांसी का भी उपचार करते हैं।
आइए जानते हैं कि सर्दी की शुरूआत में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए काढ़े का सेवन कैसे करें।
काढ़ा बनाने के लिए सामग्री:
2 कप पानी, 1 इंच छिली हुई अदरक, 4-5 लौंग, 5-6 काली मिर्च, 5-6 ताजी तुलसी की पत्तियां, 1/2 छोटा चम्मच शहद और 2 इंच दालचीनी और मुलेठी।
काढ़ा कैसे बनाते है:
सर्दी में मौसमी बीमारियां जोर पकड़ रही हैं तो उनसे बचने के लिए आप घर में काढ़ा (Health Benefits of Kadha) तैयार करें। सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी लें और उसे उबालने रख दें। अब खरल में अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को डालकर अच्छे से कूट लें। पानी में उबाल आने के बाद उसमें तुलसी के पत्तें और खरल में पीसा हुआ मसाला डालें। अब पानी को हल्की आंच पर 20 मिनट तक पकने दें। जब काढ़ा आधा रह जाए तो इसे गिलास में निकालकर छान लें और गुनगुना होने पर शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके लगातार सेवन से आपको सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात मिलेगी।
No comments:
Post a Comment