रेवांचल टाईम्स - अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में सामर्थ्य प्रदर्शन खेलकूद प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का 3 दिसंबर को आयोजन किया गया , जिसमें जिले के सभी जनपदों से लगभग 250 विकलांग बालक बालिका शामिल हुए जिंन्हें जिले के पर्यटन स्थल रामनगर व शहष्त्रधारा का भी भ्रमण कराया गया भ्रमण के बाद महात्मा गाँधी स्टेडियम मंडला में सामर्थ्य व खेलकूद का प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,
सभी जनपदों से आये विकलांग बच्चों के आने जाने रहने खाने की सारी व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी,
रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment