BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में लगातार मंडरा रहा लाल आतंक का साया बालाघाट जिले के देवरबेली चौकी में नक्सलियों ने जलाया रोड रोलर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 4, 2021

जिले में लगातार मंडरा रहा लाल आतंक का साया बालाघाट जिले के देवरबेली चौकी में नक्सलियों ने जलाया रोड रोलर...







रेवांचल टाईम्स - जिले के नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट में पिछले कुछ दिनों लाल आतंक का साया लगातार मंडरा रहा है और जिले के आसपास के क्षेत्रों में नक्सली अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा रहे है। वहीं जंगलों में नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। नक्सली जिले के जंगल में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। पिछले माह नवंबर में 11तारीख को मालखेड़ी गांव में पहुंचकर दो ग्रामीण संतोष व जगदीश की हत्या कर दी थी। जिसके बाद किश नदी और आसपास के क्षेत्र में पर्चे फेंके थे और सेल्समेन को धमकी दी थी। जिसके बाद हाल में सोनगुड्डा में नक्सली पर्चे फेंक दलम में भर्ती होने का आव्हान किया था। वहीं अब 3 दिसंबर की रात रोड रोलर जलाने की वारदात को अंजाम दिया हैं। शुक्रवार की बीती रात एकबार फि र से नक्सलियों ने लांजी थाना क्षेत्र के देवरबेली चौकी अंतर्गत निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर वाहन को जलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने निर्माणाधीन रोड को बंद कर एक नक्सली बैनर भी बांध दिया है और पर्चे भी फेंककर अपनी बात रख रहे है। विदित हो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उनके मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सडक निर्माण कराए जा रहे है। इसी कडी में देवरबेली से लेकर कोरका, मलकुआ के बीच करीब 15 किलोमीटर लंबा सडक निर्माण करवाया जा रहा है। जिसे बंद कराने की नियत से हथियार बंद नक्सलियों ने रात करीब 12 से  12.30 के बीच कोरका नर्की के बीच पहुंचकर निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर को जला दिया है। जिससे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मजदूरों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने कहा कि नक्सलियों द्वारा रोड रोलर जलाने तथा नक्सली पर्चे फेंके जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है तथा घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी उनके पास आए हैं, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


रेवांचल टाइम्  लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment