BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य विभाग का गज़ब कारनामा...बेटा बोला- पूर्वजों का भी वैक्सीनेशन कर दो साहब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 7, 2021

स्वास्थ्य विभाग का गज़ब कारनामा...बेटा बोला- पूर्वजों का भी वैक्सीनेशन कर दो साहब




रेवांचल टाइम्स : रतलाम में एक व्यक्ति ने अपने मृतक पूर्वजों को वैक्सीन लगाने की गुहार लगाई है. इस व्यक्ति का कहना है कि जब वैक्सीनेशन में 1 माह पूर्व मृत मां को आज की डेट में वैक्सीनेशन का दूसरा डोज़ लगाने का सर्टिफिकेट जारी हो सकता है, तो मैं चाहता हूं कि मेरे सभी मृत पूर्वजों को भी वैक्सीन लगाई जाए.

दरअसल यह आक्रोश और पीड़ा एक बेटे की है. जिसकी 1 माह पूर्व अक्टूबर में मृत हो चुकी मां के लिए 3 दिसम्बर को मोबाइल पर वैक्सीनेशन का दूसरा डोज़ लगाए जाने का मैसेज आया और दूसरे डोज़ का सर्टिफिकेट भी 3 दिसम्बर में जारी हो गया.

सर्टिफिकेट भी जारी हुआ
मामला रतलाम जिले के मोरदा ग़ांव के रहने वाले दिनेश की मृत मां का है. दिनेश ने बताया कि 3 दिसम्बर को मेरे मोबाइल पर मैसेज आया कि मेरी मां पदमा बाई को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लग गया है. मां पदमा बाई को दूसरे डोज़ लगाए जाने का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया.

अक्टूबर में मां की मौत हुई
दिनेश राठौर ने बताया कि मेरी मां पदमा की अक्टूबर माह में मौत हो गयी थी. उन्हें पहला वैक्सीन डोज़ लगाया गया था, लेकिन दूसरा डोज़ नहीं लगा था. दिनेश ने स्थानीय वैक्सीनेशन के स्वाथय कर्मियों से बात की तो किसी ने संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया और न गलती स्वीकार की है.

पूर्वजों को वैक्सीन करवाना चाहता हूं
इस तरह से 1 माह पूर्व मृत मां को वैक्सीन के दूसरे डोज़ लगाए जाने का सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाने से अब बेटे में बड़ी नाराजगी है. ऐसे में अपनी मृत मां को वैक्सीन लगाए जाने के गलत मैसेज के कारण अपने दर्द पीडा को बताते हुए दिनेश राठौर स्वास्थ्य विभाग पर नाराज है और मांग कर रहे है कि मृत पूर्वजों को भी वैक्सीन लगाई जाए.

No comments:

Post a Comment